फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन-रात के तापमान का अंतर बिगाड़ रहा लोगों की सेहत

Fri, 05 Sep 2025 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बारिश के मौसम में दिन व रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिहाज के बिल्कुल ठीक नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में जरा भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा वायरल का खतरा रहता है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आप ऐसे में मौसम में बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक 650 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक उल्टी-दस्त, तेज बुखार, वायरल आदि के मरीजों की संख्या 271 पहुंच गई। बुखार, खांसी, गले में खराश और दर्द की समस्या बढ़ी है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि यह दिक्कत होने पर कुछ दिनों तक एसी, ठंडा पानी और आइसक्रीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मलेरिया का संक्रमण आने लगा है तो लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। खांसी, गले में खराश होने पर गर्म पानी का सेवन करें। चिकनाई व अधिक मसाले वाले पदार्थ न खाएं। बच्चों को ठंडा पेय पदार्थों का सेवन न करने दें।
विज्ञापन


इस मौसम में इन बीमारियों का ज्यादा रहता खतरा...
वायरल, खांसी, जुकाम, छाती में इंफेक्शन, अस्थमा, स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया।
-
इन बातों का रखें ध्यान
- फ्रीज से निकालकर तुरंत खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
-ठंडा पानी, आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक का कम प्रयोग करें।
- रात के समय एसी व कूलर का प्रयोग न करें।
- जल्द सुबह गुनगुने पानी से नहाएं।
- बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
-झोलाछाप से बिल्कुल इलाज न करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें