फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: शराब गोदाम में एसटीएफ का छापा, अधिक मिला स्टॉक, अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं

Wed, 03 Mar 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शराब गोदाम में एसटीएफ का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैक्स व एक्साइज ड्यूटी चोरी की शिकायत पर लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार सुबह मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम में छापा मारा। इससे गोदाम में अफरातफरी मच गई। डिप्टी कमिश्नर आबकारी लखनऊ, एसडीएम, सीओ सिटी व जिले की आबकारी टीम ने भी गोदाम पहुंचकर जांच की। कई चक्रों में पेटियों की गिनती के दौरान स्टॉक अधिक मिला है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से रात 8 बजे तक टीम गोदाम के दस्तावेज व स्टॉक का मिलान करती रही। मोतीनगर में बरेली जिला निवासी अजय जायसवाल का देशी शराब का गोदाम है। वह वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुज्ञापी हैं। बुधवार सुबह नौ बजे यूपी एसटीएफ लखनऊ की आठ सदस्यीय टीम ने गोदाम में छापा मारा।

डिप्टी कमिश्नर आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी, आबकारी अधिकारी केके शुक्ल भी गोदाम पहुंचे। टीम ने गोदाम में स्टॉक की जांच शुरू की। कई चक्राें में हुई गिनती में दोपहर दो बजे तक दो सौ पेटी शराब अधिक मिलने की जानकारी दी गई है। अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक टैक्स इनवॉइस या गेटपास पर एक ही गाड़ी से दो बार शराब निकालकर वेयर हाउसों पर पहुंचाई जा रही थी। इससे लाखों के टैक्स व राजस्व चोरी की जा रही थी। जांच टीमों को कागजातों में दर्ज स्टॉक की अपेक्षा मौजूदा स्टॉक में बड़ा अंतर मिला है। एसडीएम सदर ने बताया कि देर रात तक जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें