फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ-वन विभाग ने 4 तस्करों से बरामद किए 327 कछुए, कार में थे सुंदरी और ब्लैक स्पॉटेड टर्टल

Fri, 11 Jan 2019 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बरामद कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के यूपी के इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला गांव के पास से चार कछुआ तस्करों को गिरफ्तार कर दस बोरों से 327 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए कार से उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।  
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी और वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह चौबिया के चौपुला गांव के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान टीम ने कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
 
विज्ञापन

322 कुछएं सुंदरी प्रजाति और पांच ब्लैक स्पॉटेड प्रजाति के हैं

पुलिस हिरासत में आरोपी कछुआ तस्कर - फोटो : अमर उजाला
टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया और उसने सवार चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में कार से दस बोरों में 327 जिंदा कछुएं बरामद हुए। इसमें 322 कुछएं सुंदरी प्रजाति और पांच ब्लैक स्पॉटेड प्रजाति के हैं। 

पकड़े गए लोगों की पहचान फ्रेंड्स कालोनी के कोकपुरा निवासी राम शरन प्रजापति पुत्र सिपाही लाल,  किशन गोपाल पुत्र गंगा राम, सिविल लाइन के आलमपुर हौज निवासी रक्षपाल सिंह पुत्र मेघ सिंह और उत्तराखंड के रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) के कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी खोखन मंडल पुत्र अनंत मंडल के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों पर 1972 वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें जेल भेजा दिया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें