हरदोई जिले के कछौना में विभागीय अधिकारियों की नजरों में खुद को बेहतर साबित करने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की नसबंदी कर डाली। इसका पता चलने पर अब महिला के पति ने मुख्यमंत्री सहित अलग-अलग अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने जांच कराने की बात भी कही है। कछौना पतसेनी नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी कुसुमा (27) पत्नी उदयवीर की नसबंदी बीती 23 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई थी।