फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर झोंकने वाले युवक को किसी ने चाकुओं से गोद डाला, किए 11 वार

Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बाइक की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात माह पहले लखनऊ में वाहन चेकिंग के दौरान दो दोस्तों संग पुलिस पर फायर झोंकने वाले युवक की बृहस्पतिवार की रात हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव खेत पर फेंक दिया गया। करीब ढाई महीने पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन


युवक के चेहरे, पेट और गर्दन पर 11 चाकुओं के निशान मिले हैं। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर कई साक्ष्य जुटाए हैं।

सचिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुरसा क्षेत्र के इछनापुर गांव निवासी रजनीकांत पांडेय गांव में फर्नीचर आदि बनाने का काम करते हैं। कभी-कभी दुकान में पिता का हाथ बंटाने को उनका बेटा सचिन पांडेय (25) भी चला जाता था।

रजनीकांत की पत्नी अपनी दो बेटियों संग कुछ साल पहले अनबन होने पर लखनऊ में चली गईं थी, तब से वहीं रहती हैं। पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम छह बजे किसी का फोन आने पर सचिन बाइक से सुरसा कस्बे जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक घर न पहुंचने पर उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। शुक्रवार सुबह छह बजे गांव की सीमा से सटे ओदरा नेवलिया गांव के पास सचिन का खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने जानकारी दी।

कुछ दूर सचिन की बाइक भी खड़ी मिली। पिता ने बताया कि सचिन का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बेटे की हत्या की आशंका जताई है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि युवक का मोबाइल भी गायब है।

बताया कि जुलाई 2019 में लखनऊ की इंटौजा थाना पुलिस ने सचिन को उसके दो साथियों संग तमंचे संग गिरफ्तार किया था। सचिन ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से भागते समय पुलिस पर फायर झोंका था। सचिन और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बताया कि मोबाइल की काल डिटेल से हत्या का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें