फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को दोस्त के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2026 12:48 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सौतेला पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर बिठूर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीती एक सितंबर नवाबगंज में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को अपने दोस्त के घर में लेजाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी छह बेटियां हैं। इसके बाद उसने नवाबगंज निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोस्त के घर ले गया। वहां दोस्त के किसी काम से घर से बाहर जाते ही आरोपी ने बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें