दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या मामले में मूकबधिर चाचा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके मूकबधिर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खुलने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी थी।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की बच्ची 11 जनवरी को दादी के साथ सड़क किनारे गई थी।
उसकी दादी उपले पाथने लगी। तभी वहां अन्य बच्चे आ गए। बच्ची उन्हीं के साथ खेलने चली गई। उसकी दादी घर पहुंच गईं लेकिन बच्ची शाम तक घर नहीं आई। परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।