फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां के सितमः मासूम 'भाई-बहन' की दास्तां सुन "हर आंख नम हो गई"

Sun, 22 Apr 2018 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में सौतेली मां ने मासूम भाई-बहन को पीटकर घर से निकाल दिया। चाचा के यहां रात बिताने के बाद बच्चों ने थाने आकर सौतेली मां की शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



गांव निजामुद्दीनपुर निवासी जावेद की पुत्री कशिश (10) के मुताबिक उसकी पहली मां करीब तीन साल पहले कहीं चली गईं। पिता जावेद ने सलमा बेगम से निकाह कर लिया। सलमा बेगम कशिश और उसके छह साल के भाई अली को आए दिन मारने पीटने लगी।

कशिश ने आरोप लगाया कि सौतेली मां ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी। सौतेली मां कभी-कभी तो खाना भी नहीं देती थी। शुक्रवार रात को सलमा बेगम ने कशिश और अली को पीटकर घर से निकाल दिया। दोनों बच्चे अपने चाचा सावेज के घर पहुंचे और रात बिताई। सएसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के माता-पिता को बुलवाया गया है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें