फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्बाइड पटाखों से खराब आंखों में देंगे स्टेम सेल थैरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में कार्बाइड पटाखों से जलने वाले 15 और रोगी इलाज के लिए आए। यह रोगी कई जगहों पर इलाज कराने के बाद नेत्र रोग विभाग पहुंचे। तीन रोगियों को भर्ती किया गया है। इसके साथ ही डाॅक्टरों ने कार्बाइड पटाखों से खराब आंखों में स्टेम सेल थैरेपी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

हैलट में अब तक कार्बाइड पटाखों से जलने वाले 90 नेत्र रोगी आ चुके हैं। इनमें 10 रोगियों की एक आंख की रोशनी चली गई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि सोमवार की ओपीडी में 15 रोगी आए हैं। ये सभी गंभीर हैं। इनमें तीन रोगियों को भर्ती किया गया है। कुछ रोगियों ने ओवर दि काउंटर वाला इलाज किया। मेडिकल स्टोर वाले से पूछ कर दवा खा ली। रोगियों को जिस आंख में चोट लगी है, उसकी कार्निया फट गई। कार्बाइड पाउडर के कण जख्म के अंदर चारों तरफ घुस जाते हैं। एल्केलाइन इंजरी अधिक घातक होती है। रोगियों की आंखों की लिम्बल सेल नष्ट हो गईं। वहां स्टेम सेल थैरेपी आजमाई जाएगी। रोगी के शरीर से ही स्टेम सेल लेकर इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा क्षतिग्रस्त आंख में खून की आपूर्ति बंद हो जाती है। वहां पर नाड़ की झिल्ली लगाई जाएगी। इससे रोगियों की खराब आंंख में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें