फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: त्योहार पर स्टील का बाजार चमका, जगह-जगह सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धनतेरस नजदीक आते ही शहर का बर्तन बाजार चमकने लगा है। थोक कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है। जीएसटी दरें घटने और बर्तन महंगे नहीं होने से इस बार बाजार गुलजार है। स्टील के बर्तनों पर पहले 12 फीसदी जीएसटी लागू थी, जिसे घटाकर अब 5 फीसदी कर दिया गया है। इससे थोक की बिक्री में लगभग 25 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

इटावा शहर का थोक बर्तन कारोबार शहर के प्रमुख कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। त्योहार के सीजन में तो यहां थोक और फुटकर दोनों स्तरों पर बिक्री होती है। बर्तनों के थोक कारोबारी बताते हैं कि इस बार की बिक्री पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। जीएसटी की दरों में कटौती ने ग्राहकों को राहत दी है। लोगों की वर्तमान मांग को देखते हुए बर्तन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। मुंबई और अहमदाबाद से स्टील के बर्तन, जबकि मुरादाबाद से पीतल और तांबे के बर्तन लाए जाते हैं। दिल्ली और जयपुर से आधुनिक डिजाइनों वाले बर्तन मंगाए जाते हैं। धनतेरस पर कारोबारी आधुनिक डिजाइनों और बेहतरीन क्वालिटी वाले बर्तनों का स्टॉक करने में लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें