फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पड़े रहे स्टेशन मास्टर, डेढ़ घंटे दिल्ली हावड़ा रूट बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। मैने थोड़ी सी चढ़ाई तो ऐसी चढ़ी, दुनिया जाए भाड़ में मुझे क्या पड़ी। फिल्मी गीत की यह पंक्तियां गुरुवार रात कंचौसी रेलवे स्टेशन पर चरितार्थ होते दिखीं। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर नशे में धुत पड़े रहे। इससे अति व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रूट पर रात 12 बजे के बाद सिग्नल और लोकेशन न मिलने से कंट्रोल रूम में अफरातफरी मच गई। इस दौरान तीन एक्सप्रेस ट्रेनों समेत पांच मालगाड़ियों को फफूंद और झींझक स्टेशन के बीच रोक दिया गया। रात दो बजे के बाद रेल यातायात सामान्य किया जा सका। सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात कंचौसी स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार की ड्यूटी थी। रात में वह शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचे। नशे की हालत में स्टेशन मास्टर गहरी नींद में चले गए। इस दौरान आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। ट्रेन जाने के बाद सिग्नल लाल हो गए। इस रूट से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी आगे के स्टेशन को नहीं मिल सकी और सिग्नल लाल होने से मगध एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस सहित पांच मालगाड़ियां फफूंद व झींझक रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गईं।
रेल यातायात बाधित होने और स्टेशन से कोई लोकेशन न मिलने पर कंट्रोल रूप में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में कंट्रोल रूप ने स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल को फोन से सूचना दी गई।
विज्ञापन

स्टेशन पहुंचे अधीक्षक को सहायक स्टेशन मास्टर नशे की हालत में पड़े मिले। इसके बाद अधीक्षक ने पूरी घटना उच्चाधिकारियों को दी और स्टेशन की कमान स्वयं संभाली। रात दो बजे दिल्ली-हावड़ा रूट सामान्य हो सका।
मेडिकल के लिए टूंडला भेजा
स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि कंट्रोल से मिली सूचना के बाद वह कंचौसी स्टेशन पहुंचे थे। जिस पर ड्यूटी के दौरान सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार नशे की हालत में पड़े मिले। सुबह फफूंद स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह व कंचौसी स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी आरपीएफ फफूंद को दी । मौके पर पहुंची आरपीएफ ने भागलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस से डीटीएम टूंडला मेडिकल के लिए भेजा है।
हो सकता था बड़ा हादसा
रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रयागराज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके बाद विभागीय जांच बैठा दी गई है। स्टेशन पर की गई लापरवाही से पूरी रात रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। वहीं बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें