7.76 एकड़ में ग्रीन एरिया होगी
यहां ब्लॉक ए में 23.78 एकड़, ब्लॉक बी में 75.71 एकड़ भूखंड औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि ग्रीन एरिया के रूप में 7.76 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। इसी तरह सड़क, नाला व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भूमि आरक्षित कर दी गई है।
रनियां फुटवियर पार्क की स्थापना के लिए पहले आओ पहले पाओ आधार पर भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये कानपुर के पुराने स्वरूप को लौटाने का काम करेगा। -मयूर महेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा