फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Road Accident: एक बाइक पर थे पांच सवार, आगे जा रहे वाहन से हुई टक्कर, चार की मौत और एक गंभीर घायल

Fri, 21 Feb 2025 05:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Accident News: ताखा कस्बे में देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर मार्ग पर रात करीब साढे नौ बजे रुद्रपुर चौराहे के पास दौलतपुर निवासी आशीष, हिंमाशु व रोहित निवासी दौलतपुर, राहुल निवासी नगरिया टोडर के साथ दौलतपुर निवासी प्रांशु बाइक से जा रहे थे। 

हादसे में चार की मौत और एक घायल
पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में प्रांशु को छोड़कर बाकी चारों की मौत हो गई। आगे जा रहे वाहन का कुछ पता चला नहीं, वह भाग निकला।

विज्ञापन

अलग-अलग अस्पतालों में तोड़ा दम
गुजरने वाले लोगों ने सूचना दी, तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। इनमें से कुछ ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें