फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामलाः महिला की बेटी ने कहा- मंत्री को बचाने के लिए मां ने बदला बयान

Thu, 29 Aug 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसकी बेटी के बीच अब बयानबाजी हो रही है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर खुद को पाक साफ बता रहीं हैं। बुधवार को इसी मामले में दोनों के बयान इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने थे। दोनों पहुंची लेकिन किसी तरह की आपस में बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला की बेटी के बयान का मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसने अपनी मां (पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली) पर मंत्री को बचाने के लिए बयान बदलने की बात कही है।

वहीं, आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि 14 माह पूर्व ही उसकी बेटी को राठ हमीरपुर निवासी रामसिंह ने एक ट्रक चालक से शादी कराकर उससे दूर कर दिया। अब बेटी से कोई संबंध नहीं है। आरोपी पर हमीरपुर में दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद अब स्थिति साफ होने लगी है तो आरोपी रामसिंह ने उसकी बेटी से जबरन वीडियो बनवाकर वायरल कर रहा है। जिसमें बेटी द्वारा आरोप लगवाया कि करोड़ों रुपये लेकर मां ने पूर्व मंत्री पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट वाले बयान से मुकर गई है।

महिला ने बुधवार को दावा किया कि अब आरोपी राम सिंह खुद को फंसता देख उसकी बेटी को उसके खिलाफ प्रयोग कर रहा है। वह बेटी की हत्या कराकर इसमें उन्हें फंसाना चाहता है। बुधवार को उसकी बेटी का भी अदालत में बयान दर्ज होना था लेकिन उसने बयान दर्ज नहीं कराया है।

महिला का कहना है कि उसके तीन बैंक खाते हैं। जिसमें कभी भी इतने रुपये जमा नहीं हुए। महिला ने दावा किया कि उसने तीनों खाते के एक साल का पूरा स्टेटमेंट अपने वकील के माध्यम से अदालत में जमा कर दिया है। राठ हमीरपुर निवासी रामसिंह ने साजिशन उसकी बेटी को अलग कर अपने ट्रक चालक से शादी कराई। कुछ ही दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें