फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, समीकरण देखते हुए उतारा प्रत्याशी

Wed, 28 Aug 2019 07:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देवी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा ने कानपुर गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महासचिव देवी तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस और भाजपा दोनों को झटका देने की कोशिश की है। देवी तिवारी की बसपा में इतनी घुसपैठ के पीछे मात्र एक वजह बताई जा रही है कि वह बसपा में दूसरे नंबर के नेता सतीश मिश्र के समधी हैं। वह लोकसभा चुनाव के समय से ही बसपा से टिकट की मांग कर रहे थे, इस बार जाकर सफल हो गए। फिलहाल उन्होंने कांग्रेेेस पार्टी से इस्तीफा भी नहीं दिया है।
विज्ञापन


देवी तिवारी इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेेस टिकट से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। देवी तिवारी को कुल 20 हजार वोट मिला था। बसपा की तरफ से ब्राह्मूण प्रत्याशी उतारकर बसपा ने भाजपा के उन ब्राह्मण दावेदारों को चौंका दिया है, जो इस सीट पर प्रत्याशी बनने की जोर आजमाइश में लगे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर गोविंदनगर सीट ब्राह्मण सीट मानी जाती है। यह भी कहा जा रहा है कि बसपा के ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की वजह से भाजपा को ही फायदा हो सकता है। दरअसल अनुसूचित बिरादरी के वोट अब वह बसपा में जाने के बजाए भाजपा के खेमे में पलट सकते हैं। 

कांग्रेस के पास अब कोई नीति और राजनीति नहीं रह गई है। कांग्रेस 370 और 35 ए को हटाने का भी विरोध कर रही है। कांग्रेस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है।
- देवी तिवारी, बसपा प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें