अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में बोलते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक अंबे गेस्ट हाउस में हुई। जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फैजल सिद्दीकी ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर सिर्फ वोट लेने का काम किया है। मुस्लिमों का कोई भला नहीं करता जबकि भाजपा सरकार ने तीन तलाक जैसे मामले में विधेयक लाकर मुस्लिम महिलाओं का सम्मान कराया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास नारे के साथ आगे बढ़कर सभी वर्गों के लिए काम किया है।