फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया नहीं जानते जू और सफारी में फर्क : अखिलेश

Thu, 10 Oct 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुखिया नहीं जानते जू और सफारी में फर्क : अखिलेश
विज्ञापन


इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देर शाम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सफारी पार्क का जायजा पहुंचे। उन्होंने वहां से निकलने के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नेता जी ने जिले का विकास बढ़ाया है। लाॅयन सफारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है।
बोले- जो समाजवादी सरकार में काम किया गया था। इस सरकार को और आगे बढ़ाना चाहिए था। इससे न केवल इटावा का नाम होगा बल्कि किस तरह से शेरों का संरक्षण होता है उसे देखने का मौका मिलेगा। कहा कि यह न केवल लोगों के लिए मनोरंजन कराएगा, बल्कि लोगों को रोजगार भी देगा। सरकार को इसका बजट बढ़ाना चाहिए। जो सुविधाएं खराब हो गई हैं उन्हें सही कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें उम्मीद है कि जितना यहां का रखरखाव बढ़ेगा, जितना बजट बढ़ेगा उतना ही यहां पर्यटन बढ़ेगा। इससे इटावा का नाम देश दुनिया में होगा। उन्हाेंने सफारी की हालत पर बोला कि सफारी में बहुत सुधार की जरूरत है। सपा सरकार बनेगी सफारी को अंतराष्ट्रीय स्तर का विकास किया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि उनका जू जू है। हमारे प्रदेश के मुखिया जू और सफारी में फर्क ही नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें