फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः पैकेजिंग फर्म में छापा,  40 लाख का माल सीज

Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (स्टेट जीएसटी) की टीम ने शनिवार को कानपुर के दादानगर स्थित पैकेजिंग फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी है। करीब 40 लाख रुपये कीमत का माल घोषित स्टॉक से अधिक पाया गया है। कई अन्य तरह के पैकेजिंग आइटम का स्टॉक कम भी पाया गया है। अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दादानगर स्थित फर्म डिकुन लेमिनेटर्स में कई पान मसाला कंपनियों के पाउच, डिटरजेंट पाउडर के पैकेट, सब्जी मसाला के पाउच समेत विभिन्न तरह के पैकिंग आइटम बनते हैं। फर्म का सालाना 25 से 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर है, लेकिन दस्तावेजों में कम दिखाया जा रहा था। एडिशनल कमिश्नर अशफाक अहमद को यहां लगातार टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस पर अफसरों ने ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय के निर्देशन में टीम गठित की।

 
विज्ञापन

30 से अधिक अफसरों ने फर्म के ऑफिस और फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा

डेमो पिक
डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, विकास बहादुर चौधरी और मधुलिका चौधरी की अगुवाई में 30 से अधिक अफसरों ने फर्म के ऑफिस और फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा। मौके पर कई मशीनों में अलग अलग तरह के पैकिंग आइटम (पाउच) बनते मिले। अफसरों ने बने और अधबने माल का मूल्यांकन किया तो करीब 40 लाख रुपये कीमत का स्टॉक अधिक पाया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में कच्चे बिल मिले।


माना गया कि टैक्स चोरी की नीयत से पान मसाला कंपनियों को पाउच की सप्लाई की जा रही थी। अफसरों ने संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर लिए। कंप्यूटराइज्ड डाटा भी लिया है। जांच के दौरान फैक्ट्री में अन्य तरह की अनियमितताएं भी पाई गईं। अफसरों ने अघोषित माल को सीज कर दिया है। छापेमारी में असिस्टेंट कमिश्नर रामाशीष पांडेय, धनेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें