फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीटेक में स्टार्टअप की परीक्षा अनिवार्य, आइडिया पर मिलेंगे 100 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीटेक के विद्यार्थियों को नौकरी के साथ उद्यमिता और स्टार्टअप के लिए तैयार करने के उद्देश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। सत्र 2026-27 से सातवें सेमेस्टर में दो क्रेडिट का स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स शुरू किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को स्टार्टअप या व्यवसाय से जुड़ा आइडिया प्रस्तुत करना होगा। 100 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप की बुनियादी जानकारी देने के साथ सरकारी नीतियों, व्यावसायिक संभावनाओं और समस्या समाधान के तरीकों से परिचित कराना है। इसके तहत पांचवें और सातवें सेमेस्टर में होने वाले इंटर्नशिप असेसमेंट या मिनी प्रोजेक्ट विषय के नाम में भी स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप जोड़ा गया है।
पीएसआईटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि एकेटीयू ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप गतिविधियों के लिए पाठ्यक्रम में अधिक अवसर दिए हैं। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थी स्टार्टअप और उद्यमिता को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। वे चौथे वर्ष के प्रोजेक्ट के क्रेडिट भी इन गतिविधियों के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। पांचवें, सातवें और आठवें सेमेस्टर की गतिविधियों को मिलाकर विद्यार्थी अधिकतम 15 क्रेडिट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीटीटीआई के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि कॉलेजों में संचालित इनक्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों के व्यावसायिक विचारों को विकसित करने में मदद कर सकते हैं। तकनीकी मार्गदर्शन, विशेषज्ञों की सलाह और आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए सहयोग मिलने से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अपना उद्यम भी खड़ा कर सकेंगे।
आइडिया की उपयोगिता, व्यावहारिकता का होगा आकलन
100 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को अपने आइडिया की उपयोगिता, व्यावहारिकता और समस्या के समाधान की क्षमता प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित मानकों पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। परीक्षा में सफल होना जरूरी होगा। असफल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें