फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर क्लास में जानिए कैसे सक्सेसफुल हाेगा अापका स्टार्टअप

Fri, 26 Jan 2018 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में 27 व 28 जनवरी को आयोजित होने वाले स्टार्टअप मास्टर क्लास में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 26 जनवरी है। मास्टर क्लास में ह‌िस्सा लेने के बाद आपकी सोचने अाैर समझने की क्षमता को नया मुकाम मिलेगा। 
 
 
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में हाे रहा है स्टार्टअप मास्टर क्लास का आयोजन

2 of 4
डेमो पिक
आप www.startupmasterclass.in/kanpur पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टार्टअप मास्टर क्लास के लिए अब तक 12 सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। स्टार्टअप मास्टर क्लास का आयोजन आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, आईआईटी एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाई यूपी की ओर से कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

3 of 4
डेमो पिक
इस आयोजन का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी की सुबह 11 बजे करेंगे। उनका यह कार्यक्रम ‘अमर उजाला’ और आईआईटी के ई-सेल के फेसबुक पेज पर सीधे प्रसारित की जाएगी। पूरा कार्यक्रम आप फेसबुक के पेज www.facebook.com/aukanpur या  www.facebook.com/amarujala या फिर Uwww.facebook.com/ecelliitk पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

स्टार्टअप मास्टर क्लास में सोच को मिलेगा नया मुकाम

4 of 4
डेमो पिक
स्टार्टअप मास्टर क्लास में आप अपने आइडिया को देश और दुनिया के कई बड़े निवेशकों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। अगर आपका आइडिया उन्हें पसंद आया तो वह आपकी कंपनी में निवेश के लिए तुरंत अपना समर्थन भी दे सकते हैं। यही नहीं आपके स्टार्टअप आइडिया में अगर कुछ खामियां होंगी तो उसे देश और दुनिया के कई बड़े विशेषज्ञ मिलकर सही करेंगे और फिर उसे आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें