फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप एंड डाउन ट्रेक शुरू, रेल हादसे की जांच तेज

Fri, 30 Dec 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रूरा रेल दुर्घटना की जांच के लिए पहुंचा दल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रूरा रेल हादसे की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेलवे के बड़े अफसरों का एक दस्ता घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचा। ज्ञात हो 28 की भोर पहर सियालदह अजमेर एक्सप्रेस कानपुर देहात  के रूरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 
विज्ञापन

इस दुर्घटना में 15 बोगी पलटी थी और  95 यात्री घायल हुए थे। इसी घटना की जांच के आदेश के बाद सीआरएस शैलेश कुमार पाठक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  
जांच कमेटी 9-30 बजे से जांच शुरु की। घंटों टीम ने बड़ी बारीकी से रेल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इसके लिए पटरी की जांच की गई। जिसमें पटरी के चटके हुए भाग की भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं हुई। जांच के बाद लिखा पढ़ी कर अफसर वापस लौट गए। उधर गुरुवार को ही अप एंड डाउन ट्रेक शुरू हो गया। फिलहाल, इस पर से धीरे-धीरे रेल गाड़ियां गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
 
 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें