समाजवादी पार्टी की अंतर्कलह अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। हर रोज हो रहे बदलाव से जहां प्रत्याशी परेशान हैं वही उनके समर्थक भी। शुक्रवार को इसकी बानगी कानपुर में भी देखने को मिली।
मुलायम सिंह की गुरूवार देर रात जारी हुयी दूसरी लिस्ट में यहां गोविंदनगर विधानसभा से प्रत्याशी बदल दिया गया। पहले यहां से सुनील शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन देर रात राजकुमारी कुशवाहा को बना दिया गया।
इससे आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजकुमारी कुशवाहा का पुतला फूंक गुस्सा जाहिर किया। वही राजकुमारी ने अमर उजाला से बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने इटावा से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें कानपुर के गोविन्दनगर से मिल गया।