फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माननीय खेल स्पर्धा में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ब्लॉक, विधानसभा और जनपद स्तर पर खेलस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन सहित कुल आठ खेलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि जनपद स्तर पर सांसद खेलस्पर्धा व ब्लॉक स्तर पर विधायक खेलस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिले की तीनों विधानसभाओं के खिलाड़ियों को युवा साथी पोर्टल (http://yuvasathi.in) पर पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण निशुल्क होगा।
खिलाड़ियों को प्रतियोगिता वाले दिन अपने पंजीकरण फार्म, एक फोटो, आधार कार्ड व जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना है। विधानसभा स्तर के विजेताओं को सांसद खेलस्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए विधानसभा इटावा के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास कुमार के मोबाइल नंबर 9528199670, भरथना विधानसभा के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार के मोबाइल नंबर 6391531785 एवं जसवंतनगर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9811691576 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें