:विजेता खिलाड़ियों के साथ आयोजक व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ।
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ पर जिला स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले की प्रमुख हॉकी टीम स्टार सीनियर, ओल्ड वारियर्स, स्टेडियम ए और खेलो इंडिया टीम ने प्रतिभाग किया।
चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और डॉ. अनुराग दुबे ने किया। एक दिवसीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में स्टार सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओल्ड वारियर्स को 2-1 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सक्सेना ने विजेता टीम को ट्राॅफी दी। मुख्य अतिथि ने कहा, ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि खेल संस्कृति को भी मजबूती देते हैं। हॉकी सचिव जीतेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. सनी वर्मा, आशीष मिश्रा, अनुग्रह चौहान, संजीव यादव, डॉ. हिमांशु सक्सेना, राजीव सक्सेना, नाजिश इकबाल, अभिषेक त्रिपाठी, खुर्शीद रहे।