पुलिस और आरपीएफ ने कोच में जाकर जांच की
किसी यात्री की गलती से फायर सिलेंडर चल गया, जिससे कोच में धुंआ-धुंआ हो गया। धुंआ देखकर यात्री डर गए और इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस और आरपीएफ कांस्टेबल ने कोच में जाकर जांच की, तो पता चला कि आग बुझाने वाला सिलेंडर चला दिया गया था।
ट्रेन को रवाना कर दिया गया है
इससे कोच में धुंआ हो गया और यात्रियों को आग को आभास हुआ कि आग लग गई है, जिससे भगदड़ मच गई। आरपीएफ ओर थाना पुलिस ने चेक किया। आरपीएफ के प्राभरी रजनीश रॉय ने बताया कि किसी यात्री से एसी कोच में लगे फायर सिलेंडर को गलती से चल दिया था। मौके पर सामान्य स्थिति है और ट्रेन को रवाना कर दिया है।