कानपुर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन-18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) में रविवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य यात्रियों को खराब खाना दिए जाने से मचे हड़कंप के बाद आईआरसीटीसी की टीम मंगलवार को जांच करने शहर आई।
आईआरसीटीसी के जीजीएम (ग्रुप जनरल मैनेजर) गुरेंद्र सिंह और उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने ट्रेन-18 को खाना आपूर्ति करने वाले होटल लैंडमार्क की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता परखी। जांच टीम को गर्मी के कारण वैन में खाना खराब होने की बात समझ में आई है। बता दें होटल से स्टेशन तक खाना वैन से जाता है।