फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच टूटते ही गिरे पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष, कई कार्यकर्ता चोटिल

Mon, 21 Jan 2019 04:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंच से गिरे कार्यकर्ता हुए चुटहिल
विज्ञापन
रविवार को कानपुर के फेथफुलगंज में आयोजित सभा में समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के कार्यकर्ता जैसे ही मंच पर चढ़े मंच टूट गया। इस दौरान मंच पर मौजूद पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा गिर पड़े। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोटो खिंचवाने की होड़ मची जिसकी वजह से तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर चढ़े और वजन ज्यादा हो जाने के कारण मंच टूट गया।  लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। समापन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सभा करके किया गया।

विज्ञापन

 

यात्रा के प्रभारी और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा को माला पहनाने और फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता चढ़ गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उतरने के लिए कहा भी लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। अधिक भार के कारण मंच टूट गया। रामआसरे विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिर गए और इससे अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें