फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद बन गए थे देवर-भाभी के संबंध, फिर अचानक एक दिन आ गया पति

Mon, 21 Jan 2019 09:14 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का पहला पति उसे ले गया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके पहले पति को कोतवाली ले आई। महिला ने पति, सास व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी दो साल पहले मोहम्मदाबाद के गांव निवासी युवक से हुई थी। दो साल बाद 2017 में वह अपने देवर के साथ चली गई। पिछले साल 22 अक्तूबर को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद वह देवर के साथ ननद के घर एटा के अलीगंज थानाक्षेत्र के गांव में रहने लगी। रविवार सुबह उसका पहला पति, सास व दो अन्य लोग पहुंचे और महिला को गांव ले आए।

यहां आकर उसकी पिटाई कर दी। इसकी भनक उसके दूसरे पति को लगी तो उसने यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस महिला व उसके पहले पति को थाने ले आई। वहीं, महिला अपने देवर के साथ जाने की बात पर अड़ी रही। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें