फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर-इटावा में बन रहा स्टेडियम, बाकी जिलों को स्वीकृति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए शुरू हुई इंडोर मिनी स्टेडियम योजना का लाभ कानपुर मंडल के कई जिलों को नहीं मिल सका है। केवल कानपुर और इटावा में ही इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जबकि औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और कन्नौज की झोली खाली है। यहां योजना में एक भी स्टेडियम स्वीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर के जीआईसी चुन्नीगंज में वर्ष 2025-26 के तहत करीब 4.92 करोड़ की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2.16 करोड़ जारी हो चुके हैं। तीन जनवरी 2026 से कार्य शुरू हुआ। अब तक करीब 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। स्टेडियम का निर्माण लगभग 11 माह में पूरा होना है।

वहीं इटावा में 4.92 करोड़ की लागत वाले इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण जारी है। यहां 20 दिसंबर 2025 से काम शुरू हुआ और अब तक करीब 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को 19 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और कन्नौज में अब तक योजना को स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के दो जिलों में इंडोर मिनी स्टेडियम का काम चल रहा है, जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम से खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं मिलेंगी।
- मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, कानपुर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें