सिविल लाइंस स्थित हडर्ड स्कूल में तीन दिवसीय आईसीएसई अंतरविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट चल चल रहा है। शुक्रवार को जूनियर वर्ग में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंटों ने 13-12 से कड़ी टक्कर देते हुए शीलिंग हाउस को हरा दिया। वहीं हाडर्ड स्कूल ने यूनाइटेड पब्लिक स्कूल को 18-08 से हराया। विजेता टीम को स्कूल की प्रिंसिपल ने बधाई दी।
कोपल व अभिषेक को मिला गोल्ड मेडल
बृजेंद्र स्वरूप स्थित पालिका स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक-बालिका वर्ग मिनी सबजूनियर, जूनियर व सीनियर 10 मीटर से 70 मीटर तक की रेंज में इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड व कंपाउंड राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जैन इंटरनेशनल की कोपल अग्रवाल व डीपीएस कल्याणपुर की निमरत कौर मिनी सबजूनियर बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। जूनियर बालक वर्ग में हेरिटेज इंटरनेशनल के अभिषेक शुक्ला व स्कॉलर मिशन स्कूल के यशस्वी सिंह अचूक निशाने से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। जिन्मे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, महासचिव वैभव गौड़, सुधांशु मिश्रा, नेहा, बबिता यादव, रिंकू सोनकर रहे।