स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 2017 का एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (सीजीएल), कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल एग्जामिनेशन (सीएचएसएल) 2017, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ), सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में दरोगा भर्ती, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टेनोग्राफर एग्जामिनेशन के अलावा रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन (विज्ञापन) की तिथि घोषित की है।
आयोग 11 मार्च को सीजीएल-2017 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। सीएपीएफ , सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस में दरोगा भर्ती 2017 के लिए 28 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। 29 अप्रैल 2017 को कंबाइंड जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2017 और 17 जून को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन 2017 के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। सीएचएसएल के लिए पांच अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा।