जम्मू से कारगिल के लिए निकले थे चारों
स्कार्पियो में उसने अपने दोस्तों क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीटू उर्फ कमल पुत्र रामसिंह व बहादुरपुर ऊंचा गांव निवासी शिवम सविता (25 ) पुत्र गिरजाशंकर को साथ लेकर नोएडा पहुंचा। यहां उसने नोएडा में रह रहे क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी गोलू (20 वर्ष) पुत्र प्रदीप को भी साथ मे ले लिया। चारों लोग सोमवार को जम्मू से कारगिल के लिए निकल गए।
अज्ञात वाहन से स्कार्पियो की हो गई थी टक्कर
सिलीकीची क्षेत्र में सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दोनों वाहन कई फीट गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय प्रशासन सभी को स्थानीय चिकित्सालय में ले गया। घायल नकुल से जानकारी लेकर मंगलवार को परिजनों को सूचना दी गई। परिजन श्रीनगर रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, शिवम सविता और गोलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है।