कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से ग्रीनपार्क में आयोजित तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को अंडर-15, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 में सृजन महाजन ने दो मुकाबले जीते।
अंडर-19 वर्ग में आदित्य राज सिंह ने आदित्य प्रकाश को 11-5, 11-3 से, आशुतोष गुप्ता ने आदित्य राज सिंह को 12-10, 11-6 से हराया। वीर रावत ने अरनव जैन को 11-2, 11-2 से और दक्ष खंडेलवाल ने वीर रावत को 9-11, 11-1, 11-7 से हराया। अपराजित सिंह ने भी अरनव जैन को 11-2, 11-7 से मात दी।
अंडर-17 वर्ग में अरनव शांडिल्य ने कृष्ण सिंह को 11-3, 12-10 से और आशुतोष गुप्ता ने अरनव शांडिल्य को 11-2, 11-2 से हराया। वीर रावत ने अंश यादव को 11-3, 11-3 से पराजित किया। इसके बाद सृजन महाजन ने अंश यादव को 11-3, 11-5 से और वीर रावत को 11-2, 9-11, 11-6 से मात दी।
अंडर-15 वर्ग में विहान ने अरनव जैन को 11-4, 11-4 से और प्रखर द्विवेदी ने अरनव जैन को 11-5, 11-7 से पराजित किया। अबीर गुप्ता ने आराध्य चंद्र को 13-11, 11-8 से हराया। देवांग सोमानी ने उज्ज्वल अवस्थी को 11-2, 11-7, 12-10 से पराजित किया। दक्ष सिंह और धवल तिवारी ने भी अपने मुकाबले जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर अजय गुप्ता, अजय भाटिया, गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुराग जायसवाल, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, मौजूद रहीं।