जानकारी देते सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के सहायक निदेशक डा. भक्ति विजय शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के उद्यमी विकास बोर्ड की ओर से नामित 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कानपुर शहर पहुंचा। इसमें श्रीलंका सरकार के अधिकारी और वहां के उद्यमीगण मौजूद रहे। यह प्रतिनिधि मंडल 24 से 30 अक्तूबर तक सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कन्नौज में सुगंधित तेल निकालने संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण लेगा।
जानकारी देते सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के सहायक निदेशक डा. भक्ति विजय शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के सहायक निदेशक डा. भक्ति विजय शुक्ला ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। श्रीलंका सरकार के अधिकारी वेलिगमा गुरुसिंघे के साथ उन्होंने तिलक नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उद्यमियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कन्नौज में होगा। यहां उद्यमीगण कन्नौज की खासियत वाला इत्र बनाना सीखेंगे।
इसके अलावा श्रीलंकाई उद्यमी अपने यहां की तकनीक स्थानीय उद्यमियों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही मंगलवार शाम को मुंबई, दिल्ली से आए फ्रेगनेंस एंड फ्लेवर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल भी श्रीलंकाई उद्यमियों से मिला। एक दूसरे के साथ तकनीकी और व्यवसायिक बिंदुओं पर वार्ता की।