फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, कानपुर में भी आ गई रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 29 Sep 2021 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज महज 21 दिन के अंतर में यानी 22वें दिन लगवाई जा सकेगी। न्यू लीलामनी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड से सीधे वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के लोग लंबे समय से रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी का इंतजार कर रहे थे। शहरवासियों का इंतजार अब खत्म हो गया। सिविल लाइंस स्थित न्यू लीलामनी हास्पिटल में स्पूतनिक वी वैक्सीन मंगलवार को पहुंच गई है। कंपनी ने पहली बार में वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज महज 21 दिन के अंतर में यानी 22वें दिन लगवाई जा सकेगी। न्यू लीलामनी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड से सीधे वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने एक व्यक्ति के लिए पहली और दूसरी डोज एक साथ ही भेजी है। इसलिए दोनों डोज का शुल्क भी एक साथ ही जमा कराया जाएगा। वैक्सीन की एक डोज 1145 रुपये में लगाई जाएगी। इस हिसाब से दोनों डोज के लिए 2290 रुपये जमा करने होंगे। डॉ. सरावगी ने बताया कि स्पूतनिक वी वैक्सीन आनलाइन बुकिंग कराकर भी लगवाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें