फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदियों पर मेहरबान सीएम योगी, लिया ये बड़ा निर्णय

Sun, 04 Jun 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ कैदियों पर मेहरबान हो गए है। उन्होंने कैदियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जेल के बंदी अब नियमित रूप से क्रिकेट, खो-खो, कबड्ड़ी, रस्साकसी और बेडमिंटन खेलेंगे। इसके साथ-साथ उन्हें योगा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर जेल
खेलों में अव्वल रहे बंदियों को जोन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हर माह पहले शनिवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन और सामाजिक योगदान पर व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर जेल
मुख्यमंत्री ने बंदियों के सुधार और आध्यात्मिक विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। कानपुर जेल अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ परीक्षण के लिए समय-समय पर शिविर भी लगाए जाएंगे।
 

4 of 5
कानपुर जेल
कैद काट चुके लेकिन जुर्माना अदा न करने के कारण जेल में बंद रहने वाले बंदियों को जुर्माना भरकर रिहाई कराई जाएगी। इसके लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। हर माह के दूसरे शनिवार को कला प्रतियोगिता, तीसरे शनिवार को कविता लेखन प्रतियोगिता होगी। महिला बंदियों को कढ़ाई और बुनाई सिखाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
व्याख्यान हुआ
शनिवार को कानपुर जेल में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन और सामाजिक योगदान पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता भूपेंद्र त्रिपाठी रहे। अनिल त्रिपाठी और अजय अग्निहोत्री ने भी बंदियों को दीन दयाल के सामाजिक योगदान के बारे में बताया। संचालन बंदी गिरीश बाजपेई ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीके मिश्र और अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें