फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-मायावती के मंच साझा करने की खबरों पर शिवपाल के बयान से सनसनी

Sun, 04 Jun 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव
27 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल मुखिया लालू प्रसाद यादव की रैली में अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती के मंच साझा करने की खबरों के बारे में शिवपाल ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर परिवार एक हो जाए तो बैसाखियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगाह किया कि अगर मुलायम की उपेक्षा जारी रही तो पिछले विधानसभा चुनाव में महज 47 सीटें जीतने वाली सपा की स्थिति इससे भी बुरी हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि सपा कमजोर हो रही है। सपा विपक्ष की भूमिका ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही है  क्योंकि लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जरूर बनाएंगे, जिसमें सपा से उपेक्षित लोगों को शामिल किया जाएगा। साथ ही समान विचारधारा वाली अन्य पार्टियों से भी एक मंच पर आने को कहा जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह ‘जनता परिवार’ को एकजुट करने की नयी कवायद है, उन्होंने कहा ‘हां, सबसे बात की जाएगी।’
 
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि मोर्चा में अमर सिंह को शामिल करने के लिए उनसे भी बात की जाएगी। पूर्व मंत्री ने दोहराया कि उनका मोर्चा कोई राजनीतिक दल नहीं होगा, बल्कि यह सपा का ही हिस्सा होगा, जिसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।  
 

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने बुधवार (31 मई) को घोषणा की थी कि वह 6 जुलाई को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव इस मोर्चे के अध्यक्ष होंगे, जबकि वह खुद इसके संयोजक होंगे। सपा की कमियों को दूर करना इस मोर्चे का उद्देश्य होगा। शिवपाल ने पिछले महीने ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा में बार-बार उनका और मुलायम का अपमान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव
उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। यह हमेशा बना रहेगा। भाजपा के खिलाफ एकजुटता के सवाल पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस  और अन्य दलों की 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद के नेतृत्व में रैली होगी। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें