फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल में 80 वर्षीय केएस चौहान बने विजेता, डीएम ने दी ट्रॉफी

विज्ञापन
पैदल चाल दौड़ के विजेता बांए से केएस चौहान, उपविजेता रामआसरे व मौजूद सीएफओ सुरेंद्र सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला हेल्थ क्लब की ओर से सोमवार को आयोजित बीस किमी पैदल चाल दौड़ में 80 वर्षीय केएस चौहान विजेता बने। मैदू ताहरपुर निवासी 52 वर्षीय रामआसरे दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे से मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर पैदल चाल दौड़ शुरू कराई। दौड़ में 80 वर्षीय केएस चौहान, 52 वर्षीय रामआसरे, 50 वर्षीय इंद्रभान सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह सेंगर व सुनील सेंगर ने प्रतिभाग किया। माती रोड से माती मुख्यालय होकर बारा जोड़ से वापस अकबरपुर ओवरब्रिज तक का रूट बना था। पांच किमी दौड़ के बाद तीन प्रतिभागी बाहर हो गए। सिर्फ केएस चौहान व रामआसरे ही दौड़ में बचे। रामआसरे दस किमी तक केएस चौहान के पीछे दौड़े। इसके बाद वह भी रुक गए। इस आधार पर केएस चौहान को विजेता घोषित किया गया, उन्होंने 12 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने विजेता रहे केएस चौहान को ट्राफी व हेल्थ क्लब की ओर से दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने द्वितीय स्थान पर रहे रामआसरे को ट्राफी व 51 सौ रुपये का पुरस्कार देकर हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें