फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप-छात्रा के सहपाठी समेत दो पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के आत्महत्या के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात उसके सहपाठी समेत दो पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार की सुबह थाने पहुंचे एसपी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने यह कार्रवाई छात्रा के नोटबुक में दोनों के नाम का जिक्र होने पर की है। छात्रा ने सहपाठी के लिए लिखा था कि आपकी एक गलती से मेरी जिंदगी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

23 जनवरी की शाम एक गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में छात्रा के पिता ने उसके सहपाठी व पड़ोस के एक युवक पर छेड़छाड़ करने की बात मौखिक रूप से पुलिस से कही थी। नोटबुक के एक पन्ने में सहपाठी का नाम लिखते हुए छात्रा ने लिखा था कि आपकी एक गलती से मेरी जिंदगी बिगड़ सकती है। इससे पुलिस ने युवक सुनील कुशवाह व सहपाठी के विरुद्ध आत्महत्या दुष्प्रेेरण की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना नहीं हुई थी। साथ पढ़ने वाले किशोर से उसकी दोस्ती की बात सामने आ रही है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसमें आरोपी युवक सुनील भी शामिल था। दोनों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि छेड़छाड़ की बात स्पष्ट नहीं है। पुलिस को हर बिंदु की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें