फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रोजगार के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का माध्यम : डॉ. संजय निषाद

Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों को फिट इंडिया की दिलाई शपथ। कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह रोजगार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।
विज्ञापन

मंगोलपुर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर, पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। यहां प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद,राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह, एसपी अरविंद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन आदि अधिकारी रहे। जिले के प्रभारी मंत्री ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है। कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी समाज के लिए आदर्श बनते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खेलों में उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मिनी स्टेडियम में वॉलीबाल, रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मलासा ब्लॉक के बरौर की टाइटन क्लब विजेता व अमरौधा ब्लॉक की टीम उप विजेता रही। वहीं रस्साकसी में अकबरपुर की टीम विजेता रही। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यहां एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम अकबरपुर नीलिमा यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरेंद्र सिंह, युवा कल्याण अधिकारी आदि रहे।
...................
हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जिला हॉकी एसोसिएशन टीम ने जीता
फोटो-38- स्टेडियम माती में हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ी। स्रोत क्रीड़ा अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। राष्ट्रीय खेल दिवस पर माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई थी। शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता हुई। जिसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच जसवंत सिंह स्मारक कॉलेज व दूसरा मैच जिला एसोसिएशन ने जीता।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और बढ़ चढ़कर खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में पहला मैच जसवंत सिंह स्मारक व आलमचंद्रपुर माध्यमिक विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें जसवंत सिंह स्मारक कॉलेज विजयी रही।
वहीं, दूसरा मैच जिला हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात व पीसीएसबी के मध्य खेला गया। जिसमें जिला हॉकी एसोसिएशन 7-0 से विजयी रही। तीसरा मैच पीसीएसबी व खेलो इंडिया टीम के बीच खेला गया। खेलों इंडिया ने 2-0 जीत हासिल की। चौथा मैच स्टेडियम टीम व सीएचएस स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम 2-0 से विजयी रही।
इसके बाद प्रतियोगिता का सेमीफाइनल खेलो इंडिया व जिला हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात के बीच हुआ। जिसमें जिला हॉकी एसोसिएशन टीम 6-0 जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम की टीन व जसवंत सिंह स्मारक के बीच हुआ। स्टेडियम टीम 1-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जिला हॉकी एसोसिएशन व स्टेडियम के मध्य खेला गया गया। जिसमें जिला हॉकी एसोसिएशन ने 5-0 जीत हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में देवेंद्र पाल, आदित्य, अनिकेत, अनुरान, धमेंद्र सिंह रहे। वहीं उप-जिलाधिकारी सुरभि शर्मा, उप-जिलाधिकारी शिखा वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें