फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओलंपिक दिवस पर स्टेडियम में खेल का आयोजन, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Wed, 24 Jun 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सोमवार को माती स्टेडियम में खेल एवं फिटनेस आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हॉकी एसोसिएशन और क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में 50 बालक और 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दकी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों और फिटनेस कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया। मौके पर खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के उद्देश्यों और खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए जागरूक किया।
कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। ओलंपिक दिवस खेलों के माध्यम से शांति, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देता है। जनपद में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाते हैं। अनुशासन, नियमित अभ्यास और समर्पण से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिल सकती है। खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने खेल भावना को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न खेलों के कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें