इटावा। ज्योतिबा फुले स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मुकाबले में लखनऊ छात्रावास की टीम ने गोरखपुर मंडल को 6-0 हराया वहीं दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर और प्रयागराज मंडल के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने 8-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच खेल छात्रावास लखनऊ व गोरखपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने गोरखपुर को 6-0 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ की विभा ने तीन व शोभा ने दो गोल किए। कप्तान श्रृद्धा ने एक गोल दागा। दूसरा मुकाबला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने प्रयागराज मंडल को 8-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
गोरखपुर की ओर से आकांक्षा व रिती ने अच्छे खेल का प्रर्दशन करते हुए तीन तीन गोल दागे। वहीं वैष्णवी व अमिता ने 1-1 गोल दागा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मो जिया उर्रहमान एवं नेहा के साथ टेक्निकल ऑफीसर राजीव सक्सेना व अनवर फैयाज, अमित, शवनम, मुशीर, रश्मि, रिंकू चौधरी, तैयब खान, रफीक अहमद ने निभाई।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, शाकिब खान, रणधीर सिंह, विजेंद्र सिंह, रूकसार बानों, राखी राठौर, देवेन्द्र पाल, सुशीला, सवा बानों, नाजिश इकबाल, मो. शाहिद, अतीक अहमत मौजूद रहे।
बुधवार को पहला मैच तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिए सुबह साढे़ 10 बजे प्रयागराज और गोरखपुर मंडल के मध्य खेला जाएगा। फाइनल दोपहर एक बजे स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व खेल छात्रावास लखनऊ के मध्य खेला जाएगा।