फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले

Sat, 25 May 2019 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अतरौली मार्ग पर ट्रक से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बाइक से ससुराल जा रहे युवक को संडीला-अतरौली मार्ग पर ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने ट्रक फूंककर मार्ग जाम कर दिया। चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब बीस मिनट बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुरेलाखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार यादव (35) पुत्र आशाराम किसान था। उसकी ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनाखेड़ा में है। शनिवार शाम पांच बजे प्रमोद बाइक से मदनाखेड़ा जा रहा था। अतरौली-संडीला मार्ग पर पकरियाहार के निकट अतरौली की तरफ से आ रहा ट्रक प्रमोद को रौंदते हुए चला गया। हादसे में प्रमोद की सांसें थम गईं। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

सूचना पर संडीला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। 20 मिनट तक ग्रामीणों ने सड़क जाम रखी। पुलिस की ओर से ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव सीएचसी में रखवा दिया। प्रमोद की सास कुसुमा देवी रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचीं। प्रमोद के परिवार में पत्नी सीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें