फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने कपड़ा व्यापारी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में मंगलवार शाम रमईपुर के पास सड़क पार कर रहे कपड़ा व्यापारी उस्मानपुर काॅलोनी निवासी अभिषेक कनौजिया (35) को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उस्मानपुर काॅलोनी निवासी अभिषेक रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता था। परिवार में पत्नी रेनू, बच्चे कृष्णा और जानकी हैं। वह छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। बड़े भाई राजेश ने बताया कि अभिषेक मंगलवार शाम रमईपुर स्थित कारखाने में कपड़ों के ऑर्डर और पेमेंट के लिए गए थे। वहां से लौटने पर एसजे कॉलेज के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने उन्हें हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को जानकारी देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।



.........
ऑटो कि टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र के कमलानगर निवासी केशवराम (61) को मंगलवार सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो ने जीटी रोड पर पीछे से टक्कर मारी और भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लोगों ने हैलट पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे राममूरत ने बताया कि पिता एएनडी कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन पद से नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार सुबह वह निजी कार्य से कॉलेज जा रहे थे। तभी कोकाकोला क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। परिवार में पत्नी आशा, बेटा सुशील और अनिल हैं। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि ऑटो की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें