कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी
- फोटो : PTI
कानपुर नगर में बढ़ रही कोरोना से मौतों को रोकने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने कॉंटैक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सर्वेलांस में और गति लाने के निर्देश दिए हैं। सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि कॉंटैक्ट ट्रेसिंग स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मिलकर करे।
कोविड संक्रमित के कॉंटैक्ट में आने वालों की अगले ही दिन जांच की जाए। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कांशीराम अस्पताल, केंद्रीय कमांड सेंटर, हैलट के निरीक्षण के बाद गुरुवार शाम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर उन्होंने निर्देश दिए कि लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें, इसके लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए।