उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। आरोपी अपनी पत्नी और सास की हत्या करने के बाद खुद कोतवाली पहुंच गया और घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज शहर के हौदापुरवा मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी व सास की गुरुवार देर रात हसिया से हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से दोनों को नीचे फेंक दिया। रात पौने तीन बजे के करीव खुद थाने पहुंचा और बोला मुझे पकड़ लो।
मैं अपनी सास और पत्नी को मारकर आया हूं। पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की। युवक अपनी सास की दबंगई से परेशान बताया गया है।
शहर में कलेक्ट्रेट के पीछे हौदापुरवा गांव है। आरोपी युवक मुरारी पुत्र विकास निजी कार चालक है। आरोपी के दो भाई और हैं। वह तीसरी मंजिल पर रहता है, उसकी तीन बेटियां हैं, जिसमें दो मुरारी की ससुराल में रहती हैं। दो भाई राजीव पशुपालक और वीर सिंह परचून दुकानदार हैं। जबकि वो दोनों भाई अन्य मंजिल पर रहते हैं।