फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने धीमी की इन ट्रेनाें की रफ्तार, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हो गई निरस्त

Sun, 03 Dec 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। आलम ये है कि ट्रेने अपने निर्धारित समय से 5-10 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी खासी बढ़ गई है। डीआरएम इलाहाबाद ने ड्राइवरों काे ह‌िदायत दी है क‌ि कोहरे में अधिकतम 60 की स्पीड से ही ट्रेन चलाएं। 
विज्ञापन



 

पायलट और लोको पायलट कोहरे में सिग्नल और स्पीड का खास ध्यान रखें

डेमो पिक
कोहरेे में ग्रीन सिग्नल पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ी चलाएं। सिग्नल डबल पीला मिले तो स्पीड 30 और सिंगल पीला दिखे तो 10 की स्पीड बनाएं। पायलट और लोको पायलट कोहरे में सिग्नल और स्पीड का खास ध्यान रखें।


 

ट्रेनों में जीपीएस सिस्टम और आधुनिक सिग्नल लग जाएंगे

डेमो पिक
यह निर्देश डीआरएम संजय कुमार पंकज ने ट्रेन ड्राइवरों और गार्डों को सेफ्टी सेमिनार के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रेनों में जीपीएस सिस्टम और आधुनिक सिग्नल लग जाएंगे। इसकी ट्रेनिंग अभी से ड्राइवरों को दी जाए ताकि यह सुविधा मिलने पर ट्रेनों के संचालन में आसानी हो।


 
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों से उनकी समस्याएं पूछीं

डेमो पिक
उन्होंने पायलट और गार्ड लॉबी, जीएमसी यार्ड में पायलट, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टरों से उनकी समस्याएं पूछीं। रनिंग स्टाफ की भी तकलीफें जानीं, जिनका निदान मौके पर ही कर दिया गया।

3 दिसंबर को निरस्त रहेंगी पांच ट्रेनें
लखनऊ-कानपुर मार्ग पर ट्रैक की मरम्मत का काम होने से रविवार को सुबह 8:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वरुण एक्सप्रेस बनारस से लखनऊ के बीच चलेगी। यह ट्रेन कानपुर नहीं आएगी। जिन ट्रेनों को रविवार को निरस्त किया गया है। इसमें फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस (14221/14222), लखनऊ-कानपुर मेमू (64205/64210) और (64207/64212), रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (54211/54212), बालामऊ-कानपुर पैसेंजर (54335/54336) हैं। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19410) कानपुर सेंट्रल दो घंटे बाद दोपहर 14:05 बजे आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें