फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से 20 दिनों तक मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन

Fri, 23 Dec 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
25 दिसंबर से 15 जनवरी तक हर सप्ताह चलेगी
विज्ञापन
मुंबई के लिए तीन नियमित ट्रेनें चलाने के बाद रेलवे ने लखनऊ से मुंबई के बीच 20 दिनों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन लखनऊ से हर रविवार और मुंबई के लोकमान्य तिलक से हर शनिवार को चलेगी। मुंबई के लिए वीआईपी यात्रियों की वेटिंग लिस्ट ज्यादा होने की वजह से इस ट्रेन को चलाया गया है। इसके सभी 18 कोच एसी के होंगे। इसमें पेंट्रीकार की व्यवस्था है।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (02107) से 24 दिसंबर शनिवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 11:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 20 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 25 दिसंबर को लखनऊ से ट्रेन (02108) शाम 4:20 बजे छूटेगी। शाम 5:55 बजे कानपुर पहुंचेगी और दस मिनट के ठहराव के बाद दूसरे दिन शाम 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस गाड़ी में एक-एक कोच एसी फर्स्ट और एसी चेयरकार, चार कोच एसी-सेकेंड और 11 कोच एसी-3 होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें