कन्नौज जिले की जसोदा चौकी में अर्द्धनग्न हालत में कुर्सी पर बैठे दरोगा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर कोई दरोगा की तस्वीर और वीडियो देखकर जमकर मजे ले रहा था।
विज्ञापन
दरोगा को जानने वाले लोगों ने उनका ये फोटो और वीडियो बनाकर एक-एक कर सभी ग्रुप में पोस्ट कर दिया। जानकारी पर गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि फोटो में दिखाए गए दरोगा खेत सिंह हैं। वह कानपुर से लौटे थे। उनकी वर्दी रास्ते में फट गई थी। उन्होंने पड़ोस की महिला दर्जी को चौकी में बुलाकर अपनी वर्दी सिलने के लिए दे दी। इसी बीत पर किसी ने उनका फोटो खींच लिया।