फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: तीन मई तक चलेगी स्पेशल पार्सल ट्रेने, 24 घंटे खुले रहेंगे पार्सल दफ्तर

Wed, 15 Apr 2020 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद रेलवे ने स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन भी तीन मई तक करने का फैसला लिया है। इसके तहत जरूरी वस्तुओं को इन ट्रेनों से मंगवाने या भेजने के लिए नियम भी आसान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बेहद आसान तरीकों से दवाएं, दूध, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा, मछली, मास्क, सैनिटाइजर, फल व खाद्य तेल बुक करा सकते हैं। कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली हर पार्सल ट्रेनों में सामान बुक कराया जा सकता है।

पार्सल दफ्तर 24 घंटे खुला रहेगा। जो भी सामान भेजना चाहता है तो वह पार्सल दफ्तर या वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क करें। रेलवे स्टेशन पर जाकर आवश्यक फॉरवर्डिंग नोट भरें। जो भुगतान हो, उसे जमा कर रसीद लें।
विज्ञापन


बुकिंग होने पर मैसेज मिलेगा, जिसके लिंक पर क्लिक करके अपने पार्सल की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। कानपुर सेंट्रल के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के नंबर 9794837328 और वाणिज्य नियंत्रक कानपुर के नंबर 9794837344 पर जानकारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये हैं कानपुर से निकलने वाली पार्सल ट्रेनें
1- गाड़ी संख्या 00324, नई दिल्ली से हावड़ा के मध्य (कानपुर सेंट्रल पर आगमन प्रस्थान समय दोपहर डेढ़ बजे, 10 मिनट ठहराव। हर सोमवार ओर गुरुवार)
2- 00323, हावड़ा से नई दिल्ली(कानपुर सेंट्रल पर आगमन- प्रस्थान समय सुबह 10:22 बजे , 10 मिनट का ठहराव, हर गुरुवार और रविवार)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें